देश

गुजरात के गांधीनगर में बोले PM मोदी, कांग्रेस के नेताओं को जेल में डालने के लिए 5 साल और चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर देश को लूटने का आरोप लगाया और कहा कि पांच वर्ष के अपने कार्यकाल में वह कांग्रेस को जेल के मुहाने तक ले आए हैं. इसलिए उन्हें पांच साल और चाहिए .

गुजरात के गांधीनगर में बोले PM मोदी, कांग्रेस के नेताओं को जेल में डालने के लिए 5 साल और चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Facebook)

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को कांग्रेस पर देश को लूटने का आरोप लगाया और कहा कि पांच वर्ष के अपने कार्यकाल में वह कांग्रेस को जेल के मुहाने तक ले आए हैं. उन्होंने गुजरात के जूनागढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे और पांच वर्ष का समय दीजिए और मैं सुनिश्चित करूंगा कि वे जेल में हो." कांग्रेस के घोषणापत्र को 'ढकोसला पत्र' बताते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर अपने घोषणापत्र में राजद्रोह को हटाने का वादा करने के लिए आलोचना की.

मोदी ने कहा, "वे चाहते हैं कि हमारी सेना बे हथियार हो जाए। वे टुकड़े-टुकड़े गैंग की रक्षा करना चाहते हैं- चाहे अपराध कितना भी बड़ा हो, उन्हें जमानत लेने का अधिकार है। वे क्यों ऐसा कर रहे हैं? क्या वे जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं? मैं पांच वर्षो में उन्हें जेल के दरवाजे तक लेकर आया हूं। मुझे और पांच वर्ष दीजिए, और मैं सुनिश्चित करूंगा कि वे जेल में हों." यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी जलपाईगुड़ी में कांग्रेस और ममता सरकार पर जमकर बरसे, कहा- तीन तलाक कानून को नहीं हटाने दिया जाएगा

मोदी ने कहा, "कांग्रेस पैसे लूटने की शक्ति देना चाहती हैं, और कांग्रेस में केवल एक परिवार है। पार्टी ने गरीबी हटाने के नाम पर केवल फर्जी वादे किए हैं। देश में तभी समृद्धि आ सकती है, जब यह सुरक्षित हो."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2019 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).