Former Prime Minister HD Deve Gowda: पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन; सभी को दी जानकारी
जनता दल (एस) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 18 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे.देवेगौड़ा के पोते और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना यौन शोषण के कई आरोपों के तहत जांच का सामना कर रहे हैं.
बेंगलुरु, 16 मई जनता दल (एस) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 18 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे . देवेगौड़ा के पोते और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना यौन शोषण के कई आरोपों के तहत जांच का सामना कर रहे हैं .
देवेगौड़ा (91) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कर्नाटक विधान परिषद की तीन जून को छह सीटों (स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से तीन-तीन) पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा-जद(एस) उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रयास करने की भी अपील की .देवेगौड़ा के बेटे तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक एच डी रेवन्ना के खिलाफ भी अपहरण और यौन शोषण के दो मामले दर्ज किए गए हैं .
देवेगौड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों से एक अपील में कहा, ‘‘इस महीने की 18 तारीख को मैं 91 साल का हो जाऊंगा और 92 वें साल में प्रवेश कर जाऊंगा, लेकिन कुछ कारणों से मैं अपना जन्मदिन नहीं मना रहा हूं .इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप जहां भी हों, वहीं से मुझे शुभकामनाएं दें .
उन्होंने बयान में कहा, ‘‘सभी को आगामी विधान परिषद चुनावों में भाजपा-जद(एस) उम्मीदवारों की जीत के लिए ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए, और मैं सभी से पार्टी को संगठित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने का अनुरोध करता हूं .’’जद (एस) सूत्रों के अनुसार, 33 वर्षीय सांसद और उनके पिता रेवन्ना के खिलाफ आरोपों के बाद परिवार की ‘कठिन स्थिति’ के कारण, अनुभवी नेता ने उत्सव में शामिल न होने का फैसला किया है .प्रज्वल हासन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-जद(एस) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था .कथित तौर पर वह 27 अप्रैल को जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे और अब भी फरार हैं .
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

