पूर्व IAS ऑफिसर शाह फैसल दिल्ली में गिरफ्तार, विदेश जाने की कोशिश में एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका, वापस भेजा जम्मू-कश्मीर
शाह फैसल को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि शाह फैसल को उस वाक्य हिरासत में लिया गया जब वे दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे.
पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष शाह फैसल (Shah Faesal) को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि शाह फैसल को उस वाक्य हिरासत में लिया गया जब वे दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे. हिरासत में लेने के बाद फैसल को दिल्ली एयरपोर्ट से कश्मीर वापिस भेज दिया गया है. इसके साथ ही शाह फैसल को घर में नजरबंद भी कर दिया गया है. बता दें कि शाह फैसल धारा 370 खत्म करने के फैसले के बाद से लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं.
शाह फैसल ने मंगलवार को कश्मीर को लेकर एक विवादित बयान दिया था. शाह ने कहा था कश्मीरियों के पास दो ही रास्ते हैं. या तो वे कठपुतली बने या अलगाववादी. इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है. शाह ने कहा था राजनीतिक अधिकारों को फिर से पाने के लिए कश्मीर को लंबे, निरंतर और अहिंसक राजनीतिक आंदोलन की जरूरत है.
इससे पहले शाह फैसल ने बकरीद के मौके पर कहा था कि यहां ईद नहीं है. पूरी दुनिया में कश्मीर के लोग अपनी जमीन के गलत तरीके से भारत में शामिल होने से रो रहे हैं. हमारे यहां तब तक ईद नहीं होगी जब तक 1947 से मिला विशेष राज्य का दर्जा हमें वापस नहीं किया जाएगा. इससे पहले केंद्र सरकार का विरोध करते हुए शाह फैसल ने कहा था कश्मीर में खौफ और भय का माहौल है. यहां पर सभी का दिल टूट रहा है. हर चेहरे पर हार का भाव नजर आ रहा है. इतिहास ने हम सभी को खरतनाक मोड़ पर ले आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

