Vijay Rupani's DNA Matched: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का DNA हुआ मैच, जल्द परिवार को सौंपा जाएगा शव; कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार
अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे में पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की पुष्टि हो गई है. रविवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि रूपाणी के DNA की पुष्टि कर दी गई है.
Vijay Rupani's DNA Matched: अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे में पूर्व गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत की पुष्टि हो गई है. रविवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि रूपाणी के DNA की पुष्टि कर दी गई है. उनका सैंपल मलबे से मिले अवशेषों से मेल खा गया है. विजय रूपाणी (68) लंदन में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे. रूपाणी का अंतिम संस्कार कल, सोमवार को उनके गृह नगर राजकोट में किया जाएगा.
राजकोट में अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. शहर भर में शोक की लहर है, भाजपा कार्यालयों पर झंडे झुका दिए गए हैं.
ये भी पढें: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से मुलाकात की
DNA पहचान प्रक्रिया लगातार जारी
DNA पहचान प्रक्रिया लगातार जारी है. अहमदाबाद में बनाए गए विशेष केंद्र पर फोरेंसिक टीमें दिन-रात काम कर रही हैं, ताकि शवों की सही पहचान की जा सके. अब तक 32 DNA की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 14 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं.
रूपाणी के परिवार ने भी DNA सैंपल दिया था, जिसे मिलान के बाद रविवार को पुष्टि कर दी गई.
कैसै हुआ था हादसा?
Air India की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गई. इस भयावह दुर्घटना में 241 लोगों की मौत हो गई, जिनमें रूपाणी भी शामिल थे. इस हादसे का एकमात्र जीवित यात्री विश्वाश कुमार रमेश था, जो सीट नंबर 11A पर बैठा था.
हादसे में विमान के साथ-साथ जमीन पर मौजूद कई मेडिकल स्टूडेंट्स और आम नागरिकों की भी जान गई. हादसे के समय विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

