Afzal Ansari: सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज, गांजे वाले बयान पर हुई कार्रवाई

कुंभ मेले में भारी मात्रा में गांजा सेवन संबंधी कथित टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है.

Credit -ANI

Afzal Ansari: कुंभ मेले में भारी मात्रा में गांजा सेवन संबंधी कथित टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. दरअसल, अफजाल अंसारी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि कुंभ मेले जैसे धार्मिक आयोजनों में लोग गांजा का सेवन करते हैं और इसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक पूरी मालगाड़ी भी गांजा से भरकर भेजी जाए, तो भी कुंभ मेले के लिए यह पर्याप्त नहीं होगा.

उनके इस बयान के बाद हिंदू संतों और संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसे लेकर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए.

ये भी पढें: Afzal Ansari Case: एसपी सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद HC से बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में मिली सजा रद्द

गाजीपुर थाने के एसएचओ दीनदयाल पांडेय ने बताया कि गोरा बाजार चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ला की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 353 (3) (जनता में उपद्रव पैदा करने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद सांसद अफजाल अंसारी ने अपने बयान के लिए माफ़ी मांगी. उन्होंने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं बिना शर्त माफ़ी मांगता हूं. मेरा उद्देश्य सिर्फ़ अपने क्षेत्र में गांजा तस्करी और बढ़ते नशे की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करना था. बीजेपी ने इस मुद्दे पर सपा पर निशाना साधा है और कहा है कि इस तरह के बयानों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और समाज में नकारात्मक संदेश जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड