वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना को बताया धोखा

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 25 करोड़ गरीब लोगों को सालाना 72,000 रुपये आय मुहैया कराने के कांग्रेस के चुनावी वादे को सोमवार को एक धोखा करार दिया...

अरुल जेटली व राहुल गांधी (Photo Credtis PTI/IANS)

नई दिल्ली:  केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 25 करोड़ गरीब लोगों को सालाना 72,000 रुपये आय मुहैया कराने के कांग्रेस के चुनावी वादे को सोमवार को एक धोखा करार दिया. उन्होंने कहा कि यह धनराशि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मौजूदा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण द्वारा मुहैया कराई जा रही राशि के दो-तिहाई से कम है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को घोषणा की कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे गरीब श्रेणी के 20 प्रतिशत परिवारों को न्यूनतम आय गारंटी योजना के तहत सालाना 72,000 रुपये दिए जाएंगे.

जेटली की यह टिप्पणी राहुल की इस घोषणा के बाद आई है. भाजपा नेता ने अपने फेसबुक पोस्ट के साथ ही एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस की आलोचना की. सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही कुल सब्सिडी राशि का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि 5.34 लाख करोड़ रुपये गरीबों को पहले ही वितरित किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने खेला बड़ा चुनावी दाव, गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये देने का किया वादा

जेटली ने मीडिया से कहा, "उपरोक्त 5.34 लाख करोड़ के अतिरिक्त कई अन्य योजनाएं हैं, जो गरीबों को हजारों करोड़ दे रही हैं. यदि कांग्रेस पार्टी की घोषणा का सामान्य हिसाब लगाया जाए तो पांच करोड़ परिवारों को 72,000 रुपये के हिसाब से 3.6 लाख करोड़ रुपये बैठेगा. यह राशि दी जा रही राशि के दो-तिहाई से कम है. इसलिए यह एक धोखे वाली घोषणा है."

उन्होंने कांग्रेस पर गरीबी के मुद्दे पर पिछले 50 सालों से देश को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "गरीबी हटाओ का नारा देने के बाद भी यदि आज आप सोचते हैं कि 20 प्रतिशत लोगों की आय 12,000 रुपये भी नहीं है, तो देश के गरीबों को नजरअंदाज करने की जवाबदेही आपकी बनती है."

Share Now

संबंधित खबरें

Mahatma Jyotiba Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, Rahul Gandhi ने दी श्रद्धांजलि, समाज सुधारक के योगदान को किया याद

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट