Maharashtra Election 2024: बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर के पिता इस जगह से लड़नेवाले है निर्दलीय चुनाव, नामांकन पर खड़े हुए सवाल
बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के पिता ने महाराष्ट्र के शेवगांव विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. कुछ दिन पहले उन्होंने बीजेपी पार्टी से टिकट की इच्छा जताई थी.
Maharashtra Election 2024: बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के पिता ने महाराष्ट्र के शेवगांव विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. कुछ दिन पहले उन्होंने बीजेपी पार्टी से टिकट की इच्छा जताई थी. बता दें की उनके नामांकन में एक बार फिर सवाल खड़े हो गए है. इसी साल के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अहमदनगर से वंचित बहुजन आघाड़ी से नामांकन दाखिल किया था , जहां उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताया था.
उन्होंने इस दौरान हलफनामे में खुद को मनोरमा खेडकर से विवाहित बताया था और खुद के परिवार को एक अविभाजित हिंदू परिवार बताया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़ दिलीप खेडकर ने पुणे की फैमिली कोर्ट में साल 2009 में आपसी सहमती से तलाक की अर्जी दी थी.इसके बाद दोनों 2010 को अलग हो गए थे. ये भी पढ़े:Maharashtra Assembly Election: पूजा खेडकर के पिता लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बीजेपी की तरफ से चुनाव में उतरने की जताई इच्छा
इसके बावजूद दोनों पुणे के बंगले में एकसाथ रहते थे. लेकिन पूजा खेडकर ने कई मॉक इंटरव्यू में बताया था की परिवार की आय शुन्य है और उनके माता पिता का तलाक हो चूका है और वो अपनी मां के साथ रहती है.
इसी साल पूजा खेडकर चर्चा में आई थी. जिसके कारण उन्हें यूपीएससी ने बर्खास्त किया है. उनपर आरोप है की आरक्षण का फायदा लेने के लिए उन्होंने गलत जानकारी दी थी. इसके साथ ही दिव्यांग कोटे का गलत इस्तेमाल का भी आरोप लगा था. कई कारणों से पूजा खेडकर चर्चा में आई थी. जिसके बाद जब उनकी जांच की गई तो कई जगहों पर उनकी जानकारी गलत साबित हुई थी. पिता के नामांकन भरने के बाद एक फिर खेडकर परिवार चर्चा में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

