Farmers Protest: बैठक के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-किसानों का गलतफहमी में आंदोलन करना सही नहीं है, ये कानून उनके हित में है

कृषि बिल (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों और सरकार के बीच एक बार फिर बातचीत दिल्ली (Delhi) के विज्ञान भवन में शुरू हो गई है. इस बैठक से पहले पीएम मोदी (PM Modi) के आवास पर अमित शाह, राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच चर्चा हुई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है. बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Union Minister Ramdas Athawale) ने एक बड़ा बयान देकर सियासी पारा गरमा दिया है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और किसानों का प्रदर्शन (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 5 दिसंबर. कृषि बिल (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों और सरकार के बीच एक बार फिर बातचीत दिल्ली (Delhi) के विज्ञान भवन में शुरू हो गई है. इस बैठक से पहले पीएम मोदी (PM Modi) के आवास पर अमित शाह, राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच चर्चा हुई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है. बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Union Minister Ramdas Athawale) ने एक बड़ा बयान देकर सियासी पारा गरमा दिया है. अठावले ने कहा कि किसानों का गलतफहमी में आंदोलन करना सही नहीं है, ये कानून उनके हित में है.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि किसानों का गलतफहमी में आंदोलन करना सही नहीं है, ये कानून किसानों के हित में हैं. जानबूझकर विपक्ष किसानों को भटका रहा है, सरकार बातचीत कर रही है और कोई न कोई मार्ग निकलेगा. इस बैठक से पहले आज सुबह से ही जमकर बयानबाजी भी हुई है. विपक्ष की तरफ से कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा गया है. यह भी पढ़ें-Bihar: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ गांधी मैदान में किया विरोध प्रदर्शन, कहा- कृषि कानून किसान विरोधी हैं

ANI का ट्वीट-

वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिन्हें ना खेती से मतलब है और ना किसानों से सरोकार, वो आज ज्ञान दे रहे हैं. कांग्रेस की समस्या यह है कि वह आज पूरी तरह से वेंटिलेटर पर है और उसके नेता और पप्पू जी की बेवकूफियां एक्सीलेटर पर चल रही हैं.

Share Now

Tags

Delhi Chalo March Delhi Government Delhi Police Farmer Bills 2020 Farmer protest Farmers farmers protest farmers protest Farmers Protest Updates Farmers Protests Farmers’ Protest in Delhi Haryana-Delhi border Modi govt Narendra Singh Tomar Nirankari Samagam Ground Padma Vibhushan Parkash Singh Badal Piyush Goyal Punjab Rahul Gandhi Singhu border Stadiums Temporary Prisons अमित शाह अरविंद केजरीवाल अस्थाई जेल एमपी किसान किसान आंदोलन किसान बिल 2020 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस. अर्जी खारिज दिल्‍ली सरकार दिल्ली-गाजीपुर सीमा निरंकारी ग्राउंड नेता पद्म विभूषण सम्मान पियूष गोयल पीएम मोदी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल भारत बंद मध्य प्रदेश मोदी सरकार राकेश टिकैत रामदास अठावले राहुल गांधी शिवराज सिंह चौहान संसद का विशेष सत्र सिंधु बोर्डर स्टेडियम हरियाणा-दिल्ली सीमा हवन

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी