Farmers Protest: कृषि बिल को लेकर किसानों और सरकार के बीच तनातनी जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर की ये अपील

कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने केंद्र को जो अल्टीमेटम दिया था वह खत्म हो गया है. ऐसे में किसानों का आंदोलन अब और भी तेज हो सकता है. कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग लगातार हो रही है. हालांकि सरकार की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर एक अपील की है. उन्होंने कृषि मंत्री के प्रेस वार्ता का भी जिक्र किया है.

पीएम मोदी और किसानों का आंदोलन (Photo Credits-PTI/ANI Twitter)

नई दिल्ली, 11 दिसंबर. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों ने केंद्र को जो अल्टीमेटम दिया था वह खत्म हो गया है. ऐसे में किसानों का आंदोलन अब और भी तेज हो सकता है. कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग लगातार हो रही है. हालांकि सरकार की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट कर एक अपील की है. उन्होंने कृषि मंत्री के प्रेस वार्ता का भी जिक्र किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मंत्रिमंडल के मेरे दो सहयोगी नरेंद्र सिंह तोमर जी और पीयूष गोयल जी ने नए कृषि कानूनों और किसानों की मांगों को लेकर विस्तार से बात की है. इसे जरूर सुनें. इससे पहले पीएम में पिछले दिनों संसद भवन की नींव रखते हुए एक खास संदेश देते हुए गुरु नानक देव की सीख सबके समक्ष रखा था. उन्होंने कहा था कि संवाद चलते रहना चाहिए और बातचीत होती रहनी चाहिए. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: कृषि बिल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी, सिंघु बॉर्डर पर पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे एक DCP और ADCP पाए गए कोरोना से संक्रमित

ANI का ट्वीट-

वहीं कृषि बिल पर नरेंद्र सिंह तोमर ने भरोसा भले ही दिया हो कि एमएसपी जारी रहेगी, एपीएमसी मजबूत रहेगा. इसलिए किसी तरह की चिंता न करे. बावजूद इसके किसान मानने को तैयार नहीं है. वे लगातार कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. गुरूवार को किसान नेताओं की तरफ से जमकर बयानबाजी की गई है. इसके साथ ही कहा गया है कि आंदोलन अब और भी तेज होने वाला है.

Share Now

Tags

Agricultural Bill Agricultural Bill 2020 AIFU AIKM AIKSCC All India Farmers Federation All India Kisan Sangharsh Coordination Committee All India Kisan Union Bhartiya Kisan Union BKU chhattisgarh Coronavirus Delhi Disaster Management Authority Delhi Police Delhi-Haryana Delhi-Uttar Pradesh border Government of India Haryana India India Band Indian Farmers Union Karnataka Labor Party Madhya Pradesh Maharashtra new delhi Punjab UP Sikh and Punjab Tanmanjit Singh Dhesi UK UK MP uttarakhand अखिल भारतीय किसान महासंघ अखिल भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति उत्तर प्रदेश और हरियाणा उत्तराखंड एआईएफयू एआईकेएम एआईकेएससीसी करनाल रोड कर्नाटक किसान किसान आंदोलन कृषि बिल कृषि बिल 2020 कृषि मंत्री कमल पटेल कोरोना वायरस कोरोना से संक्रमित दिल्ली पुलिस दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा दिल्ली-हरियाणा नई दिल्ली पंजाब बीकेयू ब्रिटेन भारत भारत बंद भारत सरकार भारतीय किसान यूनियन मध्य प्रदेश महाराष्ट्र यूपी लेबर पार्टी सिख और पंजाब सिंघू सीमा हरियाणा

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स