Rahul Gandhi Attacks PM Modi: राहुल गांधी का MSP-APMC को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा-किसान परेशान और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएं मे धकेला

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. इसी बीच आज एक बार फिर पांचवे दौर की बातचीत केंद्र और किसानों के बीच होने वाली है. ऐसे में अगर आज समाधान नहीं निकलता है तो किसानों का आंदोलन और भी तेज हो सकता है. कृषि कानून और किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ी कर रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एमएसपी-एपीएमसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

पीएम मोदी और राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 5 दिसंबर. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. इसी बीच आज एक बार फिर पांचवे दौर की बातचीत केंद्र और किसानों के बीच होने वाली है. ऐसे में अगर आज समाधान नहीं निकलता है तो किसानों का आंदोलन और भी तेज हो सकता है. कृषि कानून और किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ी कर रही है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एमएसपी-एपीएमसी (MSP-APMC) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसान परेशान है और अब पीएम ने पूरे देश को इसी कुएं मे धकेल दिया है.

राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है. ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है. इस वीडियो में कहा जा रहा है कि कृषि बिल पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं पीएम मोदी. दूध का दूध और पानी का पानी बिहार के किसानों ने किया है.  यह भी पढ़ें-Farmers Protest: कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के साथ आज फिर बैठक, किसानों को उम्मीद मसला होगा हल और सरकार हमारी सुनेगी

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर निशाना-

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है. आज कृषि मंत्री और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की वार्ता होगी. इस बातचीत पर सबकी निगाहें टिकी हुई है.

बैठक से पहले बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के पंजाब के संयुक्त सचिव ने कहा कि आज की बैठक में समाधान निकलने की संभावना है लेकिन जैसे सरकार ने कमियों के साथ बिलों को पारित किया उससे उनकी नीतियों पर आज भी हमें शक है. वो शायद कोई फॉर्मूला निकालें, लेकिन फॉर्मूले से बात नहीं बनेगी. इन कानूनों को रद्द किया जाए.

Share Now

Tags

Delhi Chalo March Delhi Government Delhi Police Farmer Bills 2020 Farmer protest Farmers farmers protest farmers protest Farmers Protest Updates Farmers Protests Farmers’ Protest in Delhi Haryana-Delhi border Modi govt Narendra Singh Tomar Nirankari Samagam Ground Padma Vibhushan Parkash Singh Badal Piyush Goyal Punjab Rahul Gandhi Singhu border Stadiums Temporary Prisons अमित शाह अरविंद केजरीवाल अस्थाई जेल एमपी किसान किसान आंदोलन किसान बिल 2020 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस. अर्जी खारिज दिल्‍ली सरकार दिल्ली-गाजीपुर सीमा निरंकारी ग्राउंड नेता पद्म विभूषण सम्मान पियूष गोयल पीएम मोदी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल भारत बंद मध्य प्रदेश मोदी सरकार राकेश टिकैत राहुल गांधी शिवराज सिंह चौहान संसद का विशेष सत्र सिंधु बोर्डर स्टेडियम हरियाणा-दिल्ली सीमा हवन

संबंधित खबरें

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज कर पाएगी चेन्नई सुपर किंग्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RCB vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें