महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार 23 दिसंबर को होने की संभावना: नवाब मलिक
महाराष्ट्र के नवगठित कैबिनेट का विस्तार और विभागों का आवंटन 23 दिसंबर को किए जाने की संभावना है. राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने मंगलवार की रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने नागपुर में शाम के समय पार्टी विधायकों की बैठक की, जहां राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है.
नागपुर. महाराष्ट्र के नवगठित कैबिनेट का विस्तार और विभागों का आवंटन 23 दिसंबर को किए जाने की संभावना है. राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक (NCP Spokesperson Nawab Malik) ने मंगलवार की रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने नागपुर में शाम के समय पार्टी विधायकों की बैठक की, जहां राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है.
बैठक में पवार ने संकेत दिए कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे और कैबिनेट का विस्तार 21 दिसंबर को विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद दो दिन के भीतर होने की संभावना है.
मलिक ने पवार के हवाले से कहा,‘‘ मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया जाएगा ताकि वे काम शुरू कर सकें.’’ यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता, किसानों के मदद का दिया आश्वासन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश में शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2019 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

