प्रयागराज: जया बच्चन और डिंपल यादव ने मिलकर किया रोड शो, देखें तस्वीरें
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नेता डिंपल यादव (Dimple Yadav) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने शुक्रवार को प्रयागराज में मिलकर रोड शो किया.
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नेता डिंपल यादव (Dimple Yadav) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने शुक्रवार को प्रयागराज में मिलकर रोड शो किया. इस रोड शो की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. फोटोज में देखा जा सकता है कि वहां पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. भीड़ की वजह से सड़कों पर घंटो तक जाम भी लगा हुआ था. इस रोड शो की शुरुआत सिविल लाइन्स के हनुमान मंदिर से हुई थी. बसपा (BSP) और सपा (SP) के कार्यकर्ता इस शो में शामिल हुए थे.
जया और डिंपल ने प्रयागराज सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह पटेल के लिए प्रचार किया. राजेंद्र सिंह का मुकाबला रीता बहुगुणा जोशी से है. पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के श्याम चरण गुप्ता जीते थे. उस समय सपा दूसरे नंबर पर रही थी और तीसरा स्थान बसपा को प्राप्त हुआ था. इस बार सपा और बसपा साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्हें उम्मीद होगी कि इस सीट पर उन्हें विजय प्राप्त हो.
Samajwadi Party (SP) leaders Jaya Bachchan and Dimple Yadav hold a roadshow in Prayagraj. #LokSabhaEelctions2019 pic.twitter.com/DJ805FinpZ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 10, 2019
डिंपल यादव की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद है. इस बार भी वह इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. उनके सामने बीजेपी ने सुब्रत पाठक को मैदान में उतारा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

