दिल्ली: शिकायतें मिलने पर डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने श्रम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, मैनेजर बर्खास्त
उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्देश दिया है. निर्माण श्रमिकों के निबंधन में अनियमितता की शिकायतें मिलने के बाद आज उपमुख्यमंत्री सह श्रम मंत्री ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान लगभग एक दर्जन मामलों में शिकायतें सही पाए जाने पर उन्होंने यह कदम उठाया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रम अधिकारियों को पंजीयन तथा मजदूरों के कल्याण संबंधी सभी काम नियमानुसार और निश्चित समय अवधि के भीतर करने का निर्देश दिया.
दिल्ली, 12 जनवरी 2021. उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्देश दिया है. निर्माण श्रमिकों के निबंधन में अनियमितता की शिकायतें मिलने के बाद आज उपमुख्यमंत्री सह श्रम मंत्री ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान लगभग एक दर्जन मामलों में शिकायतें सही पाए जाने पर उन्होंने यह कदम उठाया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रम अधिकारियों को पंजीयन तथा मजदूरों के कल्याण संबंधी सभी काम नियमानुसार और निश्चित समय अवधि के भीतर करने का निर्देश दिया.
उल्लेखनीय है कि गत दिनों उत्तर-पश्चिमी दिल्ली श्रम कार्यालय में निर्माण श्रमिकों के निबंधन में विभिन्न अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं. आज सुबह उपमुख्यमंत्री ने कार्यालय का औचक निरीक्षण करके शिकायतों की जांच की. इन शिकायतों में कुछ श्रमिकों के निबंधन दस्तावेजों में पुरूष के बजाय महिला की तस्वीरें लगाए जैसी लापरवाही शामिल है. कुछ मामलों में श्रमिक के पंजीयन हेतु कार्यालय में उपस्थित होकर लाइव फोटोग्राफ के बजाय पहले की खींची गई फोटो लगाने जैसी अनियमितता शामिल है. यह भी पढ़ें-कोंकणी भाषा-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, अकादमी की स्थापना की
उपमुख्यमंत्री ने श्रम अधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं को समुचित लाभ देने संबंधी सभी कार्य समय पर किए जाएं। सरकार ने जब निर्माण श्रमिकों के कल्याण की योजनाएं बनाई हैं तो इनका लाभ सभी सुयोग्य लोगों को मिलना चाहिए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

