देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी को दी ये चुनौती

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को बुधवार दोपहर एक बजे तक मुख्यमंत्री पद के लिए उसके उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी और कहा कि वह उनके साथ सार्वजनिक तौर पर बहस करने के लिए तैयार हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी को दी ये चुनौती
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: IANS)

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को बुधवार दोपहर एक बजे तक मुख्यमंत्री पद के लिए उसके उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी और कहा कि वह उनके साथ सार्वजनिक तौर पर बहस करने के लिए तैयार हैं. केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं कर बीजेपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह दिल्ली के लोगों से ‘‘ब्लैंक चेक’’ मांग रहे हैं. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि अगर भाजपा ऐसा नहीं करती है तो वह अगले कदम की घोषणा करने के लिए प्रेस से मिलेंगे.

उन्होंने संवाददताओं से कहा, ‘‘दिल्लीवासी चाहते हैं कि बीजेपी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करे. यदि बीजेपी कल दोपहर एक बजे तक मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देती है तो मैं उनके साथ सार्वजनिक रूप से बहस करने के लिए तैयार हूं। हम उसके लिए तौर तरीके तय कर लेंगे.’’

आप प्रमुख ने कहा कि बीजेपी चर्चा के लिए स्थान तय कर सकती है. लोकतंत्र में लोगों को सवाल पूछने का मौका मिलना चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि शाह लोगों को बता रहे हैं कि अगर दिल्ली में भगवा पार्टी को जनादेश मिला तो वह बाद में चेक पर मुख्यमंत्री का नाम भरेंगे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव की खबरें यहां पढ़े

आप प्रमुख ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में लोग मुख्यमंत्री को चुनते हैं, अमित शाह नहीं ...अगर अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी अशिक्षित को चुन लिया तो यह दिल्ली के लोगों से धोखा होगा.’’ वहीं, दिल्ली कैंट में एक रैली में शाह ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित करने के लिए भाजपा को केजरीवाल द्वारा दी गयी चुनौती को तवज्जो नहीं दी. बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी का कोई भी नेता यह कर सकता है, दिल्ली का हर नागरिक बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार है. दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान है और चुनाव परिणाम की घोषणा 11 फरवरी को की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2020 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).