देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में पत्नी के साथ की पूजा तो मनोज तिवारी ने कालकाजी मंदिर में टेका मत्था

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से एक दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के पास प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शुक्रवार को पूजा की. उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के साथ खड़ग सिंह मार्ग स्थित मंदिर में प्रार्थना की. दिल्ली में वोटिंग शनिवार को होगी और परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में पत्नी के साथ की पूजा तो मनोज तिवारी ने कालकाजी मंदिर में टेका मत्था
अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा तो मनोज तिवारी ने कालकाजी मंदिर में टेका मत्था (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) से एक दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने कनॉट प्लेस के पास प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शुक्रवार को पूजा की. उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के साथ खड़ग सिंह मार्ग स्थित मंदिर में प्रार्थना की. दूसरी तरफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी (BJP State President Manoj Tiwari) ने कालकाजी मंदिर में जाकर मत्था टेका. मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ कालकाजी मंदिर में मां का आशीर्वाद लिया.

दिल्ली में वोटिंग शनिवार को होगी और परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे. दिल्ली में प्रमुख मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. इससे पहले सोमवार को एक जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने अपने आप को सबसे बड़ा हनुमान भक्त बताया था. उन्होंने कहा था कि वह बचपन से हनुमान भक्त हैं. जिसके बाद जब उनसे हनुमान चालीसा पढ़ने का आग्रह किया गया तो उन्हें उसकी कुछ पंक्तिया पढ़कर सबके सामने सुनाई थी. यह भी पढ़े-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल बोले ‘अगर मैं आतंकी लगता हूं तो 8 फरवरी को कमल का बटन दबाएं’

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं. फिलहाल AAP के पास 62 सीटें हैं. इसके बाद बीजेपी के पास 4 सीट और 4 सीटें रिक्त हैं. इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल साल 2015 से शुरू हुआ और 22 फरवरी 2020 तक चलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2020 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).