देश

COVID-19 Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे बोले-कोविड-19 की दूसरी लहर हो सकती है 'सुनामी'

देश के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस मामलों में फिर से इजाफा हुआ है, ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को यह कहते हुए लॉकडाउन 2.0 पर संकेत दिया कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर 'सुनामी' हो सकती है. ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दोनों ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया.

COVID-19 Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे बोले-कोविड-19 की दूसरी लहर हो सकती है 'सुनामी'
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 22 नवंबर. देश के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस मामलों में फिर से इजाफा हुआ है, ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को यह कहते हुए लॉकडाउन 2.0 पर संकेत दिया कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर 'सुनामी' हो सकती है. ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दोनों ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया.

आज शाम राज्य को संबोधित करते हुए ठाकरे ने फिर से दोहराया कि कोरोनावायरस से बचने का सबसे अच्छा उपाय मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है. यह भी पढ़ें-Lockdown Again in Maharashtra? महाराष्ट्र में क्या फिर होगा लॉकडाउन? जानें CM उद्धव ठाकरे ने क्या कहा

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "हमारे पास अभी तक वैक्सीन नहीं है, न ही इसका कोई इलाज है. इसलिए हमें तब तक सावधानी बरतनी होगी जब तक इस इलाज नहीं मिल जाता. ऐसी कोई भी गलती न करें जिससे आप कोरोना पॉजिटिव हो जाएं."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).