Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा-मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड-कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, GDP दर में सबसे पीछे

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस हर मोर्चे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी ने मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच राहुल गांधी ने कोरोना से मरने वालों की दर और जीडीपी को लेकर निशाना साधते हुए मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है.

राहुल गांधी और पीएम मोदी (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, 19 नवंबर. कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) हर मोर्चे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच राहुल गांधी ने कोरोना से मरने वालों की दर और जीडीपी (GDP) को लेकर निशाना साधते हुए मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, जीडीपी दर में सबसे पीछे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड-कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे,GDP दर में सबसे पीछे. देश में कोरोना मरीजों की संख्या 89 लाख 58 हजार 484 पहुंच गई है. जबकि 1 लाख 31 हजार 587 लोगों की मौत कोविड-19 की चपेट में आने से हुई है. यह भी पढ़ें-Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, भारत ने इतिहास में पहली बार मंदी में किया प्रवेश

राहुल गांधी का ट्वीट-

वहीं केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार देश में 4 लाख 43 हजार 303 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं. राहत की बात यह है कि 83 लाख 83 हजार 603 लोग कोविड-19 का इलाज कराकर ठीक हुए हैं. वैसे कोरोना, जीडीपी, अर्थव्यवस्था सहित बॉर्डर पर चीन के साथ जारी तनाव के मसलों को लेकर राहुल गांधी समय-समय पर केंद्र सरकार से सवाल पूछते रहे हैं और निशाना साधते रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\