Lok Sabha Election 2024: वरुण गांधी को कांग्रेस का खुला ऑफर, अधीर रंजन चौधरी ने कहा- हमारे साथ आएंगे तो खुशी होगी- VIDEO
Photo- ANI

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने यूपी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है. इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए. अगर वह ऐसा करते हैं तो हमें खुशी होगी. वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं और उनकी छवि साफ है. वह गांधी परिवार से संबंधित हैं, इसलिए बीजेपी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया. उन्हें अब कांग्रेस में आ जाना चाहिए.

गांधी परिवार से संबंधित हैं, इसलिए वरुण का टिकट कटा: अधीर रंजन