देश

अपनी इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं राहुल गांधी, कमेंट्स पढ़कर आप भी नही रोक पाएंगे अपनी हंसी

राहुल गांधी की इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर अब लोग जमकर हंसी ले रहे हैं. फिलहाल राहुल गांधी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गई है

अपनी इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं राहुल गांधी, कमेंट्स पढ़कर आप भी नही रोक पाएंगे अपनी हंसी
राहुल गांधी ( Photo Credit: Twitter )

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कभी अपने बयान तो कभी अपने अंदाज के लिए अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है. कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर राहुल गांधी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया गया है. जिसमें राहुल अलग अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. कभी राहुल दाएं तो कभी बाएं देख रहे हैं तो कभी उपर देखते नजर आ रहे हैं.

यह तस्वीर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर हुई हैं जिसका कैप्शन है 'राहुल गांधी के कई पहलू.'

राहुल गांधी की इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर अब लोग जमकर मजे ले रहे हैं. राहुल गांधी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. बता दें कि राहुल गांधी कुछ दिनों पहले शिकंजी पर दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में आए थे. उनके इस बयान का सोशल मीडिया के साथ बीजेपी ने भी जमकर मजाक उड़ाया था.

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों जर्मनी के दौरे पर हैं. वे वहां  2019 लोकसभा चुनावों से पहले प्रवासी भारतीयों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए जर्मनी का दौरा किया है. बुधवार को उन्होंने हैम्बर्ग में भाषण दिया जिसपर वह मोदी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है. वे गुरुवार को बर्लिन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे.  वे जर्मनी के बाद लंदन भी जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2018 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).