Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अंशुल अविजित को बनाया पटना साहिब से उम्मीदवार, रविशंकर प्रसाद से होगी सीधी टक्कर (View Tweet)
Photo-X

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजित को टिकट देने की घोषणा की है. इस सीट से उनका सीधा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद से होगा. पिछले लोकसभा चुनाव में रविशंकर प्रसाद को इस सीट से भारी मतों से विजयी हुए थे. इसलिए बीजेपी ने दोबारा उन्हें यहां से चुनावी मैदान में उतारा है.

वहीं, अंशुल अविजित  भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और दलित नेता जगजीवन राम के पोते भी हैं. उन्होंने कैम्ब्रिज से डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की है. इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं.

लोकसभा चुनाव में पटना साहिब से अंशुल अविजित होंगे कांग्रेस उम्मीदवार