पेट्रोल-डीजल और LPG के बढ़ते दाम को लेकर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी (LPG) के बढ़ते दाम को लेकर मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया है. दरअसल बीते दिनों घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी (LPG) के बढ़ते दाम को लेकर मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया है. दरअसल बीते दिनों घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 190 रुपये का इजाफा किया गया था. वहीं, आम बजट के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. तोमर ने कृषि कानूनों का बचाव किया, कांग्रेस सांसद ने इन कानूनों को ‘मौत का फरमान’ बताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम बजट में पेट्रोलिया उत्पादों में उपकर लगाए जाने और पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह देश के किसानों पर एक और वार है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के ‘मित्र केंद्रित’ बजट में किसान को पेट्रोल-डीज़ल के ज़्यादा दाम देने होंगे और कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिलेगी. तीन कृषि-विरोधी क़ानूनों से कुचले जाने के बाद देश के अन्नदाता पर एक और वार है.’’
मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया-
देश और घर, दोनों का! pic.twitter.com/6GPrNwFuPm
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 6, 2021
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर चार रुपये के कृषि उपकर का प्रस्ताव भी किया. हालांकि, इतनी ही राशि उत्पाद शुल्क के रूप में घटाकर इस बढ़ोतरी को समायोजित किया जाएगा. इस समय पेट्रोल पर बुनियादी उत्पाद शुल्क (बीईडी) 2.98 रुपये प्रति लीटर है और 12 रुपये प्रति लीटर की दर से विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) और 18 रुपये प्रति लीटर की दर से सड़क तथा अवसंरचना उपकर लिया जाता है.
उधर, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये प्रति लीटर की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है. इसी तरह दिल्ली में डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुंबई यह 83.67 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

