कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, लॉकडाउन को बताया फेल, पूछा-प्लान B है क्या?

कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं. कांग्रेस लगातार लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए हमला किया है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां वायरस तेजी से बढ़ रहा है और हम लॉकडाउन (Lockdown) को हटा रहे हैं. लॉकडाउन का उद्देश्य विफल हो गया है. भारत एक असफल लॉकडाउन के परिणामों का सामना कर रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि 21 दिनों में कोरोना की लड़ाई जीती जाएगी. लेकिन करीब साठ दिन हो गए हैं.

पीएम मोदी और राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान पहला देश है जो बीमारी के बढ़ते वक्त लॉकडाउन बंद कर रहा है. हम आदर से सरकार और प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि अब आपका प्लान बी क्या है?. बता दें कि इससे पहले पलायन कर रहे मजदूरों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार हमला किया था. राहुल गांधी इस दरम्यान पलायन कर रहे मजदूरों से मुलाकात की थी. वहीं बीजेपी ने इसे राजनीति करार देते हुए राहुल गांधी पर पलटवार कर रही है.

ANI का ट्वीट:- 

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन और अलग-अलग तरह की पाबंदियां लागू हैं, मगर अब तक इसकी रफ्तार में कमी देखने को नहीं मिल रही है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 45 हजार 380 पहुंच गई है. अब तक 4 हजार 167 लोगों की जान कोविड-19 की वजह से हुई है. साथ ही 60 हजार 491 लोग इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नेपाल को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी इटली, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Pitch Report And Weather Update: नेपाल बनाम इटली के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Preview: नेपाल बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

अहमदाबाद Air India विमान हादसे को लेकर इटैलियन अखबार का बड़ा दावा, पायलट ने जानबूझकर बंद किए थे इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच?

\