देश

Schools to Reopen In Andhra Pradesh: CM वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के सभी स्कूल 2 नवंबर से खोलने की व्यवस्था करने का दिया निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने संबंधित अधिकारियों को राज्य के सभी स्कूल 2 नवंबर से खोलने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. राज्य में कोविड-19 महामारी के कारण सभी स्कूल पांच महीने से बंद हैं. सरकार द्वारा छात्रों के हित में लिए गए फैसले के बाद राज्य में कल यानी सोमवार से 9 से 12 वीं तक के स्कूल खोल दिए जाएंगे.

Schools to Reopen In Andhra Pradesh: CM वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के सभी स्कूल 2 नवंबर से खोलने की व्यवस्था करने का दिया निर्देश
वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी (Photo Credits: IANS)

अमरावती, 21 अक्टूबर: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (Y.S Jagan Mohan Reddy) ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों को राज्य के सभी स्कूल (Schools) 2 नवंबर से खोलने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. राज्य में कोविड-19 (COVID19) महामारी के कारण सभी स्कूल पांच महीने से बंद हैं. रेड्डी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अधिकारी सकूलों में कोविड गाइडलाइंस का पालन कराया जाना सुनिश्चित करें.

बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा 'अनलॉक 5 में स्कूलों को खोलने की इजाजत मिलने के बाद पिछले हफ्ते योगी सरकार 19 अक्टूबर से 9 वीं से 12 वीं कक्षा के स्कूल खोलने के बारे में फैसला लिया था.

यह भी पढ़ें: Schools to Reopen In UP Form Tomorrow: उत्तर प्रदेश में कल से कक्षा 9 से 12वीं तक के खुलेंगे स्कूल, तैयारियां हुईं पूरी

सरकार द्वारा छात्रों के हित में लिए गए फैसले के बाद राज्य में कल यानी सोमवार से 9 से 12 वीं तक के स्कूल खोल दिए जाएंगे. वहीं कक्षा 8 और उससे नीचे के बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).