Delhi: 'पाकिस्तानी मेरे घर के सामने कर रहे प्रदर्शन, लेकिन देश के किसानों को दिल्ली में घुसने की इजाजत नहीं', मोदी सरकार पर बरसे सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा था कि CAA बिल्कुल भी देश हित में नहीं है. उन्होंने अमित शाह से कहा कि आप दूसरे देशों से लोगों को यहां लाकर बसाने की तैयारी कर रहे हैं.

(Photo : X)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला कर रहे हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- पाकिस्तानियों को पूरी पुलिस सुरक्षा और सम्मान के साथ मेरे घर के बाहर प्रदर्शन करने की इजाजत और इस देश के किसानों को दिल्ली में आने की भी इजाजत नहीं? भारत के किसानों पर अश्रु गैस के गोले, लाठियां, डंडे और गोलियां? और पाकिस्तानियों को इतना सम्मान?

सीएए के खिलाफ सीएम केजरीवाल के बयान के बाद पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों ने उनके आवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि CAA बिल्कुल भी देश हित में नहीं है. उन्होंने अमित शाह से कहा कि आप दूसरे देशों से लोगों को यहां लाकर बसाने की तैयारी कर रहे हैं. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में ढाई से तीन करोड़ अल्पसंख्यक लोग रहते हैं. इतनी बड़ी संख्या में उन्हें कैसे बसाया जाएगा?

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के लोगों का अधिकार मारकर आप दूसरे देशों के लोगों पर खर्च करना चाह रहे हैं. क्या इन लोगों के आने के बाद भारत की बहु-बेटियां सुरक्षित होंगी? दिल्ली के लोगों के लिए नए राशन कार्ड बनाने की इजाजत दे नहीं रहे जबकि बाहरी लोगों को यहां बसाने की तैयारी की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट