Assam पुलिस ने इस साल 53 'जिहादियों' को गिरफ्तार किया: CM हिमन्त बिश्व शर्मा
सरमा ने कहा कि जिहादी मॉड्यूल के खिलाफ बारपेटा में दर्ज मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया है.
गुवाहाटी, 24 दिसम्बर: असम पुलिस ने इस साल 53 'जिहादियों' को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी. असम विधानसभा में शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन बीजेपी विधायक तेराश गोवाला के एक सवाल का जवाब देते हुए सरमा ने कहा कि इस साल मार्च से राज्य के सात जिलों- बारपेटा, बोंगईगांव, मोरीगांव, धुबरी, गोलपारा, तमुलपुर और नलबाड़ी जिलों में कुल नौ मामले दर्ज किए गए हैं. NIA Raid : एनआईए ने प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठनों से जुड़े आतंकी मामले में की छापेमारी
सरमा ने कहा कि जिहादी मॉड्यूल के खिलाफ बारपेटा में दर्ज मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया है. एक बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम उर्फ हारुन राशिद को आईपीसी, यूए(पी) अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बारपेटा में गिरफ्तार किया गया था.
उन्होंने कहा, वह बारपेटा जिले में धकालियापारा मस्जिद के इमाम के रूप में कार्यरत था. इस बीच, पांच अन्य बांग्लादेशी नागरिक अभी भी फरार हैं, जो कथित तौर पर असम में 'जिहादी' गतिविधियों में शामिल थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

