नागरिकता संशोधन बिल 2019: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले-शिवसेना अगर राज्यसभा में अपना रुख बदलेगी तो हम उसका स्वागत करेंगे

नागरिकता संशोधन बिल 2019 के लोकसभा से सोमवार देर रात विपक्ष के हंगामे के बीच पास हो गया. वही मंगलवार को इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच एनडीए की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने इस बिल को लेकर मोदी सरकार को बड़ा झटका दिया है. महाराष्ट्र के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक चीजें स्पष्ट नहीं होंगी, हम बिल (नागरिकता संशोधन विधेयक 2019) का समर्थन नहीं करेंगे. उनके इस बयान के बाद अब कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आयी है.

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन बिल 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019) के लोकसभा से सोमवार देर रात विपक्ष के हंगामे के बीच पास हो गया. वही मंगलवार को इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच एनडीए की पूर्व सहयोगी शिवसेना (Shiv Sena) ने इस बिल को लेकर मोदी सरकार को बड़ा झटका दिया है. महाराष्ट्र के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने  मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक चीजें स्पष्ट नहीं होंगी, हम बिल (नागरिकता संशोधन विधेयक 2019) का समर्थन नहीं करेंगे. उनके इस बयान के बाद अब कांग्रेस (Congress) की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आयी है.

बता दें कि कांग्रेस का कहना है कि अगर शिवसेना नागरिकता संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में अपना रुख बदलती है तो वह इसका स्वागत करेगी. कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी (Congress MP Manish Tewari) ने मीडिया से कहा कि यह (विधेयक) पूरी तरह असंवैधानिक है इसको ध्यान में रखकर अगर शिवसेना राज्यसभा में अपने रुख में बदलाव करती है तो हम इसका स्वागत करेंगे. देश की सभी राष्ट्रवादी शक्तियां भी इसका स्वागत करेंगी.  उन्होंने आगे कहा कि अलग परिस्थिति में दोनों दल महाराष्ट्र में साथ आए हैं, लेकिन उनकी विचारधारा अलग अलग है. यह भी पढ़े-नागरिकता संशोधन बिल 2019: उद्धव ठाकरे बोले-जब तक कुछ बातें स्पष्ट नहीं होती, हम नहीं करेंगे समर्थन, ये भ्रम है कि BJP देश की चिंता करती है

शिवसेना चीफ ने आगे कहा कि ये भ्रम है कि बीजेपी देश की चिंता करती है. साथ ही अगर कोई भी नागरिक इस बिल की वजह से डरा हुआ है तो उसका संदेह दूर करना बेहद जरूरी है. वे हमारे लोग हैं, उनके सवालों का जवाब देना जरूरी है. 

(भाषा इनपुट के साथ) 

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड