दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय राजधानी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि राजधानी में स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है.
नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय राजधानी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि राजधानी में स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "भारत की राजधानी में कानून एवं व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. भाजपा पूरी तरह से असफल साबित हुई है."
राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस और कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है. केजरीवाल की यह टिप्पणी रविवार को यहां दो आत्महत्याएं होने के बाद सामने आई है.
एक घटना में 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर पश्चिमी दिल्ली में पुलिस थाने के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि एक विमान परिचारिका ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\