Chhattisgarh: अमित अजीत जोगी ने पूछा- बीजेपी के कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी सीएम भूपेश बघेल की खुलकर क्यों कर रहे तारीफ, जानना चाहती है पब्लिक
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'बीजेपी के कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी भला आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खुलके तारीफ क्यों कर रहे हैं? पब्लिक जानना चाहती है कि दोनों के बीच का यह रिश्ता क्या कहलाता है?
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी (Ajit Jogi) के बेटे अमित अजीत जोगी (Amit Ajit Jogi) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi) के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'बीजेपी (BJP) के कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी भला आज छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खुलके तारीफ क्यों कर रहे हैं? पब्लिक जानना चाहती है कि दोनों के बीच का यह रिश्ता क्या कहलाता है? हकीकत यह है कि दोनों राष्ट्रीय पार्टी छत्तीसगढ़ में कम्बल ओड़कर घी पी रहे हैं. यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: टीकाकरण के प्रमाण पत्र में सीएम भूपेश बघेल की फोटो, विपक्ष ने जताया ऐतराज.
अमित अजीत जोगी ने लिखा कि मेरे पिता जी स्वर्गीय अजीत जोगी ने हसदेव अरण्य के जिन 6 गांवों-साल्ही, हरिहरपुर, फतेहपुर, घाटबर्रा, जनार्दनपुर और तारा- को लेमरु हाथी रिजर्व बनाने के लिए आरक्षित किया था, उनमें बिना जनसुनवाई के, सदियों से बसे आदिवासियों को उनके पुरखों की भूमि से विस्थापित करके कोयले की खदानें और वाशरी खोलने की 3 दिन पहले 31.5.21 ने भूपेश सरकार ने चुपचाप अडानी की कम्पनी के एमडीओ को पर्यावरण स्वीकृति दे दी.
अमित अजीत जोगी का ट्वीट-
स्वर्गीय श्री @ajitjogi_cg जी ने हसदेव अरण्य के जिन 6 गाँवों-साल्ही, हरिहरपुर, फतेहपुर, घाटबर्रा, जनार्दनपुर और तारा- को लेमरु हाथी रिज़र्व बनाने के लिए आरक्षित किया था, उनमें बिना जनसुनवाई के, सदियों से बसे आदिवासियों को उनके पुरखों की भूमि से विस्थापित करके कोयले की खदानें 1/3
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) June 4, 2021
अमित अजीत जोगी ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के ढाई सालों में यह अडानी समूह को नंदराज पर्वत, गिधमुरी, पिटौरिया, चोटिया और गारे पालमा के बाद छटी पर्यावरण स्वीकृति है जबकि रमन सरकार अपने 15 सालों में केवल 3 अनुमति ही दे पाए.
छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ बनाने में भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह को कोसों पीछे छोड़ा-
15 सालों में केवल 3 अनुमति ही दे पाए। #छत्तीसगढ़_को_अडानीगढ़ बनाने में @bhupeshbaghel जी ने @drramansingh जी को कोसों पीछे छोड़ दिया है- तभी तो भाजपा के केंद्रीय कोयला मंत्री @JoshiPralhad उनके तारीफ़ के क़सीदे कस रहे हैं!
छत्तीसगढ़ियों को छोड़ बाक़ी सबके अच्छे दिन आ गए हैं।3/3
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) June 4, 2021
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ बनाने में भूपेश बघेल जी ने डॉ. रमन सिंह जी को कोसों पीछे छोड़ दिया है- तभी तो बीजेपी के केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी उनके तारीफ के कसीदे कस रहे हैं! छत्तीसगढ़ियों को छोड़ बाकी सबके अच्छे दिन आ गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

