देश

CAA के विरोध में जारी प्रदर्शन में बोले चंद्रशेखर आजाद- अगले दस दिन में देश में 5000 और शाहीन बाग होंगे

एक महीने से ज्यादा समय से सीएए के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं से उन्होंने कहा , ‘‘मैं इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों को बधाई देना चाहूंगा. यह महज एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है. हमें संविधान और देश की एकता को बचाना है.

CAA के विरोध में जारी प्रदर्शन में बोले चंद्रशेखर आजाद- अगले दस दिन में देश में 5000 और शाहीन बाग होंगे
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर (Photo Credits: Facebook)

Chandrashekhar Azad in Shaheen Bagh: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को कहा कि देश में अगले 10 दिनों में शाहीन बाग की तरह 5,000 और प्रदर्शन स्थल होंगे. आजाद सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को अपना समर्थन देने के लिए दक्षिण दिल्ली में स्थित शाहीन बाग पहुंचे.  उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दलित नेता ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) ‘‘काला कानून’’ है जो लोगों को धार्मिक आधार पर बांट रहा है.

एक महीने से ज्यादा समय से सीएए के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं से उन्होंने कहा , ‘‘मैं इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों को बधाई देना चाहूंगा. यह महज एक राजनीतिक आंदोलन नहीं है. हमें संविधान और देश की एकता को बचाना है. ’’ आजाद ने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी इन महिलाओं के हौसले को तोड़ नहीं पायी. आजाद के पहुंचने के पहले प्रदर्शनकारी फैज अहमद फैज की नज्म ‘हम देखेंगे’ गा रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2020 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).