BREAKING: 'केरल में नहीं लागू होगा CAA', सीएम पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में CAA लागू नहीं किया जाएगा. इसके पहले सीएम ममता बनर्जी ने भी सीएए का विरोध किया और कहा कि पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं किया जा सकता है.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल में नागरिकता अधिनियम (CAA) लागू नहीं किया जाएगा. केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कांग्रेस पर सीएए के खिलाफ संयुक्त मोर्चे से हटने का आरोप लगाया. विजयन ने सीएए अधिसूचना पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए.
इसके पहले सीएम ममता बनर्जी ने भी सीएए का विरोध किया और कहा कि पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं किया जा सकता है. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कह दिया है कि कोई कुछ भी कर ले सीएए कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना हमारा संप्रभु अधिकार है हम इस पर कभी समझौता नहीं करेंगे.
Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan declares, "Citizenship Act (CAA) will not be enforced in Kerala." pic.twitter.com/nnj2UseVM0
— ANI (@ANI) March 14, 2024
गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी नेताओं पर ''तुष्टीकरण की राजनीति'' करने का आरोप लगाया। शाह ने विपक्ष से सवाल करते हुए पूछा, क्या उनके पास यह अधिकार है कि वो इसे लागू करने से इनकार कर सकते हैं? वे यह भी समझते हैं कि उनके पास अधिकार नहीं हैं. हमारे संविधान में नागरिकता के संबंध में कानून बनाने का अधिकार केवल संसद को दिया गया है. यह एक केंद्रीय विषय है, राज्य का नहीं.
यह अधिनियम पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) के लोगों को भारतीय नागरिकता का आसान रास्ता प्रदान करता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

