By-Elections 2020 Date: 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, बिहार की एक लोकसभा सीट पर भी होगी वोटिंग

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 54 विधानसभा सीटें 3 नवंबर को उपचुनावों में जाएंगी, जबकि दो विधानसभा सीटों और वाल्मीकि नगर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव 7 नवंबर को होंगे. वोटो की गिनती 10 नवंबर को होगी.

चुनाव आयोग (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने मंगलवार को 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव (By-Elections 2020) की तारीख का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 54 विधानसभा सीटें 3 नवंबर को उपचुनावों में जाएंगी, जबकि दो विधानसभा सीटों और वाल्मीकि नगर (Valmiki Nagar) लोकसभा सीटों पर उपचुनाव 7 नवंबर को होंगे. वोटो की गिनती 10 नवंबर को होगी.

जिन 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मध्य प्रदेश में 28, गुजरात में 8, उत्तर प्रदेश में 7, कर्नाटक झारखंड मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा में 2 और छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना में 1-1 सीटें हैं. मणिपुर की दो सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 54 सीटों पर उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे. चुनाव आयोग ने बताया कि फिलहाल असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा. यह भी पढ़ें | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में कैसे होंगी चुनावी रैलियां और कितनी जुटेगी भीड़? आयोग ने दिया जवाब.

चुनाव आयोग ने कहा है कि इन राज्यों से ऐसे इनपुट मिले थे जिसमें चुनाव कराए जाने में मुश्किलों का सामना किए जाने की बात कही गई. असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव/ मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन आोयग को इनपुट भेजे थे. असम, केरल, तमिलनाडु और बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 31.05.2021, 24.05.2021 और 30.05.2021 तक है.

चुनाव आयोग ने कहा कि इन राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर 7 सीटों पर चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है. आयोग को इन राज्यों के मुख्य सचिवों / मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव और इससे संबंधित मुद्दों के संचालन में कठिनाइयों को व्यक्त करने वाले इनपुट मिले हैं. इन राज्यों से बाद में बात करने के बाद चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग फैसला करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड