BSP सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ केस वापस लेने की दी अर्जी
बीएसपी की अध्यक्ष मायावती ने साल 1995 में हुई चर्चित गेस्ट हाउस कांड में एसपी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपना केस वापस लेने का फैसला लिया है. बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की कि पार्टी सुप्रीमो ने सुप्रीम कोर्ट में मामले को वापस लेने के लिए एक अर्जी दी थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में और कोई विशेष जानकारी नहीं दीं.
बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने साल 1995 में हुई चर्चित गेस्ट हाउस कांड में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपना केस वापस लेने का फैसला लिया है. बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish chandra mishra) ने इस बात की पुष्टि की कि पार्टी सुप्रीमो ने सुप्रीम कोर्ट में मामले को वापस लेने के लिए एक अर्जी दी थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में और कोई विशेष जानकारी नहीं दीं.
सामजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, "मुझे इस बारे में अभी तक कुछ भी नहीं पता है, इसके बारे में जानने की कोशिश करूंगा और तब ही कुछ कह पाऊंगा." बसपा के एक अन्य राजनेता ने कहा कि मामला अभी तक सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.
यह भी पार्टी: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा- मायावती दोबारा उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री नहीं बन सकतीं
सूत्रों के मुताबिक, मायावती ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उनसे 24 साल पुराने इस मामले को वापस लेने के लिए अनुरोध किया था. गेस्ट हाउस कांड 2 जून, 1995 को हुआ था, जब उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की गठबंधन वाली सरकार थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2019 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

