देश

उत्तर प्रदेश: BJP प्रदेश भर के सभी बूथ स्तरों पर 25 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक मनाएगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर के सभी बूथ स्तरों पर मनाएगी. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन के विचारों और रीति नीति से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि 26 से लेकर 28 सितंबर तक जिलों में वेबिनार के माध्यम से प़ं दीनदयाल के जीवन दर्शन और उनकी नीति से लोगों को अवगत कराया जाएगा.

उत्तर प्रदेश: BJP प्रदेश भर के सभी बूथ स्तरों पर 25 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक मनाएगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
बीजेपी (Photo Credits: IANS)

लखनऊ , 25 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पं. दीनदयाल उपाध्याय (Deendayal Upadhyaya) की जयंती 25 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर के सभी बूथ स्तरों पर मनाएगी. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन के विचारों और रीति नीति से अवगत कराया जाएगा. भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर सभी बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसके साथ ही कार्यकर्ता संपर्क संवाद मजबूत करके आत्मनिर्भर के संकल्प को लोंगों तक पहुंचाएंगें.

इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर क्षेत्र के बूथ पर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी व डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ महानगर में हिस्सा लेंगे. पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकर्ता को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav Attacks BJP Govt on Farm Bill: अखिलेश यादव का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-ए मेरे भोले किसान, दुश्मन को पहचान, भाजपा को राम राम

उन्होंने बताया कि 26 से लेकर 28 सितंबर तक जिलों में वेबिनार के माध्यम से प़ं दीनदयाल के जीवन दर्शन और उनकी नीति से लोगों को अवगत कराया जाएगा. इसके बाद 2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत के पैकेज के तहत विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित अलग-अलग श्रेणी के 8 वेबिनार आयोजित कर उनके बारे में समझाया जाएगा. 2 अक्टूबर को कार्यकर्ता राष्ट्रपिता को श्रद्घाजंलि देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).