देश

बैट कांड- पीएम मोदी के कड़े रुख के बाद आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है बीजेपी

इंदौर से बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) के 'बैट कांड' पर बीजेपी की अनुशासन समिति उन्हें कारण बताओ का नोटिस भेज सकती है.

बैट कांड- पीएम मोदी के कड़े रुख के बाद आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है बीजेपी
आकाश विजयवर्गीय (Photo Credit- Twitter)

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के बेटे और इंदौर से बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय (Akash Vijayvargiya) के 'बैट कांड' पर बीजेपी की अनुशासन समिति उन्हें कारण बताओ का नोटिस भेज सकती है. आकाश विजयवर्गीय को नगर निगम कर्मचारियों की पिटाई करने पर पीएम मोदी की नाराजगी के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आकाश को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है.

सूत्रों की मानें तो पार्टी सार्वजनिक स्थल पर दुर्व्यवहार करने पर आकाश को नोटिस दे सकती है और राष्ट्रीय नेतृत्व और कड़ी कार्रवाई भी कर सकता है. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कड़े रूख को देखते हुए पार्टी में इस मुद्दे पर हलचल बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें- आकाश विजयवर्गीय पर पीएम मोदी हुए सख्त, कहा- बेटा किसी का भी मनमानी नहीं चलेगी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य पार्टी अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रामलाल, संगठन महासचिव सुहास भगत समेत बीजेपी के सीनियर नेताओं ने बुधवार को बैठक कर उन नेताओं के खिलाफ भी ऐक्शन लेने पर चर्चा की जिन्होंने आकाश के जेल से बाहर आने पर उनका समर्थन किया था और जश्न मनाया था. सूत्रों के मुताबिक राज्य इकाई राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रही है.

गौरतलब है कि बीजेपी विधायक द्वारा निगमकर्मी की पिटाई मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताते हुए सख्ती दिखाई है. पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि वह चाहे किसी का भी बेटा क्यों न हो, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए. ऐसे में अटकलें लगाई जाने लगी है कि क्या पार्टी आकाश से जवाब तलब करने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).