BJP New Candidate List: बीजेपी ने लद्दाख से सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल का टिकट काटा, ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार
BJP | Photo- X

BJP New Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एक नई सूची जारी की है. इसमें लद्दाख सीट के लिए उम्मीदवार को घोषणा की गई है. बीजेपी ने लद्दाख सीट से अपने वर्तमान सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल की जगह ताशी ग्यालसन को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है. वर्तमान में ताशी ग्यालसन लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के अध्यक्ष और सह मुख्य कार्यकारी पार्षद हैं.

बीजेपी ने लद्दाख से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार