BJP State President Election 2025: बीजेपी ने 6 राज्यों में नियुक्त किए नए प्रदेश अध्यक्ष, हिमाचल में राजीव बिंदल और उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को मिली जिम्मेदारी; यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पार्टी अगले कुछ हफ्तों में अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करने की तैयारी में है. मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है और अब नए चेहरे की तलाश लगभग पूरी हो चुकी है.

BJP State President Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पार्टी अगले कुछ हफ्तों में अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करने की तैयारी में है. मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है और अब नए चेहरे की तलाश लगभग पूरी हो चुकी है. पार्टी के नियमों के मुताबिक, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम आधे राज्यों में अध्यक्ष पद के चुनाव कराना जरूरी होता है. देश में बीजेपी की 36 राज्य इकाइयां हैं, जिनमें से हाल ही में 6 राज्यों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.

इसके बाद पार्टी अब उस जरूरी आंकड़े को पार कर चुकी है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति का रास्ता साफ करता है.

ये भी पढें: VIDEO: ‘अखिलेश यादव धर्म विरोधी नहीं…वे श्रीकृष्ण के वंशज हैं’: बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ

इन नेताओं को सौंपी गई ज़िम्मेदारी

अब बारी है मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की, जहां जल्द ही नई नियुक्तियां हो सकती हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो इन नियुक्तियों में जातीय संतुलन और संगठनात्मक अनुभव को खास तवज्जो दी गई है.

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया भी जारी

जेपी नड्डा की जगह लेने वाला नया अध्यक्ष न सिर्फ संगठन को चुनावी मोड में तैयार करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में होने वाले कई बड़े बदलावों का सामना भी करेगा. इनमें बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पंजाब और यूपी जैसे राज्यों के चुनाव, सीटों का परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने जैसे महत्वपूर्ण मसले शामिल हैं.

सूत्रों की मानें तो इस बार भी अध्यक्ष का चयन संघ (RSS) से परामर्श के बाद ही किया जाएगा, और आम सहमति के तहत नाम तय होगा. नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ संगठन में कुछ और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल भी शामिल है. संगठन के कुछ मजबूत नेताओं को केंद्र में मंत्री पद मिल सकता है.

2029 के लोकसभा चुनाव पर की तैयारी

बीजेपी की नजर अब 2029 के लोकसभा चुनाव पर है. पार्टी एक ऐसी नई पीढ़ी को सामने लाने की कोशिश कर रही है, जिसमें रणनीतिक समझ और जमीनी पकड़ दोनों हो.

Share Now

\