देश

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, रविवार को होगा ऐलान

पहले इस संबंध में शनिवार दोपहर 3.30 बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी. खबर है कि सीटों के चयन को लेकर एनडीए के घटक दलों में फाइनल बात नहीं हो पाई है.

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, रविवार को होगा ऐलान
सीट बंटवारे पर फैसला कल तक टला (Photo Credit- Twitter)

बिहार में एनडीए (NDA) के अंदर सीट शेयरिंग पर फैसला टल गया है. बीजेपी (BJP) और एलजेपी (JJP) के बीच सीटों पर सहमति के बाद शनिवार को इसका ऐलान होना था, लेकिन अब यह रविवार तक के लिए टाल दिया दिया गया है. बता दें कि पहले इस संबंध में शनिवार दोपहर 3.30 बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी. खबर है कि सीटों के चयन को लेकर एनडीए के घटक दलों में फाइनल बात नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि जेडीयू और एलजेपी चाहती है कि अभी ही यह तय कर लिया जाए कि कौन सी पार्टी किस सीट पर चुनाव लड़ेगी.

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेताओं के दिल्ली में नहीं होने की वजह से टाली गई है. खबरों के मुताबिक, एलजेपी के नेता आज मुंबई में है. शुक्रवार को आई जानकारी के मुताबिक, राम विलास पासवान की पार्टी एलजीपी सीटों को लेकर राजी हो गई थी. एलजीपी के 6 लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है, वहीं पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान को राज्य सभा भेजा जा सकता है.

शुक्रवार को खबरें थी कि NDA सीट शेयरिंग का एक सर्वमान्य फॉर्मूला तैयार कर चुकी है, जिसके तहत बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटें मिली है. शुक्रवार को राम विलास पासवान ने अपने बेटे चिराग पासवान के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली से इस संबंध में मुलाकात की थी. यह भी पढ़ें- बिहार: कांग्रेस-आरजेडी ने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में लेकर कहीं नुकसान का सौदा तो नहीं कर लिया?

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सीट शेयरिंग को लेकर पहले ही ये ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी और नीतीश कुमार की जेडीयू बिहार में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीएन ने लोकसभा की 31 सीटें जीती थीं. अकेले बीजेपी ने 30 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसे 22 पर जीत मिली थी. जबकि रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा ने 6 सीटें जीती थीं और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) को तीन सीटों पर जीत मिली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).