बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो का काम जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो का काम जल्द से जल्द शुरू किए जाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के समक्ष नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद द्वारा पटना मेट्रो रेल परियोजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिये जाने पर नीतीश ने कहा कि पटना मेट्रो का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाए.
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को पटना मेट्रो (Metro) का काम जल्द से जल्द शुरू किए जाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के समक्ष नगर विकास एवं आवास विभाग (Urban Development Department) के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद द्वारा पटना मेट्रो रेल परियोजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिये जाने पर नीतीश ने कहा कि पटना मेट्रो का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाए.
प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर से संबंधित भूमि अधिग्रहण की दिशा में भी उन्होंने जल्द से जल्द समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को पटना मेट्रो परियोजना से संबंधित अब तक की प्रगति से अवगत कराया.
Tags
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Who is Syed Ata Hasnain: बिहार के नए राज्यपाल होंगे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ; जानें उनके बारे में
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Nishant Kumar to Join JDU Today: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री, आज दोपहर 1 बजे जेडीयू की ग्रहण करेंगे सदस्यता
\