देश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत, दिया ये बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं. उन्होंने मंगलवार को यहां कहा कि उनकी राजनीतिक पारी अब समाप्त होने वाली है. उन्होंने कहा कि वे राजनीति में जो करना चाहते थे, वह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिया है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत, दिया ये बड़ा बयान
गिरिराज सिंह (Photo Credits-ANI)

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं. उन्होंने मंगलवार को यहां कहा कि उनकी राजनीतिक पारी अब समाप्त होने वाली है. उन्होंने कहा कि वे राजनीति में जो करना चाहते थे, वह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूरा कर दिया है. अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले सिंह ने मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी मेरे राजनीतिक जीवन की भी अंतिम पारी है. मैं राजनीति में मंत्री-विधायक बनने नहीं, कुछ मकसद व सपनों के साथ आया था. सपना था, 'जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा हो.'

भाजपा के 'फायर ब्रांड' नेता माने जाने वाले सिंह ने आगे कहा, "जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाना मेरा मकसद था. नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के आरंभ में ही अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाकर इस मकसद को पूरा कर दिया है." सिंह ने कहा, "जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से घोषणा कर दी है." यह भी पढ़ें- बिहार: बेगूसराय में SDO की लापरवाही पर भड़के गिरिराज सिंह, बीच सड़क पर लगाई क्लास, देखें Video.

उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन पांच वर्षों में हम सभी कार्यकर्ताओं की उम्मीदें पूरी हो जाएंगी. इसके बाद राजनीति करने का मेरा क्या उद्देश्य होगा?" उल्लेखनीय है कि सिंह की पहचान कट्टर हिंदू नेता के तौर पर होती है. सिंह बिहार में भी मंत्री का पद संभाल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).