देश

अमित शाह आज भोपाल दौरे पर, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

"राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुबह 10.30 बजे विमान से स्टेट हैंगर (राज्य सरकार के हवाईअड्डे) पर पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद शाह सीधे कार्यक्रम स्थल भेल दशहरा मैदान पहुंचेगे और प्रदेशभर से आए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।"

अमित शाह आज भोपाल दौरे पर, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
अमित शाह (Photo Credit: PTI)

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को भोपाल के एकदिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं। वे यहां पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बताया है, "राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुबह 10.30 बजे विमान से स्टेट हैंगर (राज्य सरकार के हवाईअड्डे) पर पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद शाह सीधे कार्यक्रम स्थल भेल दशहरा मैदान पहुंचेगे और प्रदेशभर से आए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।"

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर अमित शाह के आगमन से पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी और तत्पश्चात विस्तारित बैठक होगी।

अमित शाह कार्यक्रम के बाद बेंगलुरू रवाना होंगे।

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2018 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).