Basavaraj Bommai Oath Ceremony: बसवराज बोम्मई आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद BJP ने सौंपी कर्नाटक की कमान
खबरों के अनुसार बसवराज सोमप्पा बोम्मई बुधवार को सुबह 11 बजे राजभवन में राज्य के राज्यपाल थावर चंद गहलोत शपथ दिलवाएंगे. बोम्मई राज्य के 30वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. इसे पहले राज्य की कमान बीजेपी नेता बी.एस. येदियुरप्पा के हाथ में थी
Basavaraj Bommai Oath Ceremony: बी.एस. येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलावर को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में बसवराज सोमप्पा बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया. जो येदियुरप्पा की जगह लेंगे. मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर उनके नामों की घोषणा के बाद बोम्मई ने मंगलवार रात राजभवन पहुंचकर राज्य में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल थावर चंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) के पास दावा पेश किया. उनके इस दावे के बाद राज्यपाल ने उन्हें आज यानी बुधवार को राजभवन में सुबह 11 बजे राज्य के 30वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाएंगे.
बोम्मई के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी की अध्यक्षता वाले विधायक दल ने सर्वसम्मति से चुना है. उन्होंने कहा, "हम खुश हैं. वह अच्छा काम करने में सक्षम हैं." सूत्रों ने बताया कि बोम्मई के तीन उपमुख्यमंत्रियों के साथ शपथ लेने की संभावना है.यह भी पढ़े: Karnataka New CM: कर्नाटक के नए सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, येदियुरप्पा के बाद अब संभालेंगे सूबे की BJP सरकार की कमान
वहीं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायक अरविंद बेलाड ने कहा कि बोम्मई उनके मार्गदर्शक हैं. उन्होंने कहा, "पार्टी ने एक अच्छा फैसला लिया है. बोम्मई एक अनुभवी नेता हैं. यह पार्टी और लोगों की मदद करने जा रही है. वह स्वतंत्र रूप से पार्टी का नेतृत्व करेंगे. उनके पास समाज के लिए एक कल्याणकारी दृष्टिकोण है.
हालांकि उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अब तक जो मीडिया के हवाले से खबर है. उसके अनुसार कोरोना महामारी को देखते हुए ज्यादा भीड़भाड न होकर कम लोगों में शपथ ग्रहण होगा.
बता दें कि बसवराज सोमप्पा बोम्मई कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री थे. जो अब बीजेपी उनके हाथों में राज्य की कमान सौंपी है. बसवराज सोमप्पा बोम्मई बी.एस. येदियुरप्पा ने करीबी भी बताये जानते हैं. उनके बारे में ऐसी खबर है कि येदियुरप्पा की भी सहमती थी कि पार्टी बोम्मई को ही राज्य का मुख्यमंत्री बनाये.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

