देश

यूपी: बीजेपी विधायक संगीत सोम ने आजम खान पर साधा निशाना, कहा- वो भू-माफिया ही नहीं, 420 भी हैं

संसद भवन में बीजेपी सांसद रमा देवी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर बीजेपी विधायक संगीत सोम का एक बयान आया है. उन्होंने आजम खान पर हमला करते हुए कहा है कि वो भू-माफिया ही नहीं, 420 भी हैं

यूपी: बीजेपी विधायक संगीत सोम ने आजम खान पर साधा निशाना, कहा- वो भू-माफिया ही नहीं, 420 भी हैं
विधायक संगीत सोम व आजम खान (Photo Credits Twitter &File)

लखनऊ: संसद भवन में बीजेपी सांसद रमा देवी (BJP Rama Devi) के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक जनक बयान को लेकर सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) घिरते जा रहे है. हर कोई उन्हें उनके बयान को लेकर मांफी मांगने की मांग कर रहा है. वहीं आजम खान के इस बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के सरधना से विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) का एक बयान आया है. उन्होंने आजम खान पर हमला करते हुए कहा है कि वो भू-माफिया ही नहीं, 420 भी हैं.

शनिवार को सरधना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उनके आपत्तिजनक बयान को लेकर कहा कि हिंदुस्तान में यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि कोई किसी की बहन-बेटी की तरफ गलत इशारे या गलत नजरें गड़ाए. यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. यह भी पढ़े: बीजेपी की सहयोगी पार्टी LJP से सांसद वीणा देवी भी आजम खान के उतरी विरोध में, कहा- माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए

बता दें कि सपा सांसद आजम खान के बयान को लेकर बीजेपी हो या फिर कांग्रेस सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता आजम खान को उनके बयान को लेकर मांफी मांगने के मांग कर रहे हैं. हर कोई यही कह कर रहा है कि वे अपने बयान को लेकर मांगी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. ताकि सदन में आगे कोई महिलाओं का इस तरफ से अपमान ना कर सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).