देश

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में भोपाल में रोड शो किया

रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं के सिर पर जहां भगवा साफा बंधा था, वहीं महिलाएं भगवा रंग की साड़ी पहने हुए थीं। पूरा रोडशो भगवा रंग में रंगा था।

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में भोपाल में रोड शो किया
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Photo Credit-ANI)

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार रात यहां भोपाल लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग उमड़े। शाह का रोडशो भवानी चौक से शुरू हुआ। रोडशो का जगह-जगह स्वागत किया गया, बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े थे तो हजारों लोग इस रोडशो में शामिल हुए।

रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं के सिर पर जहां भगवा साफा बंधा था, वहीं महिलाएं भगवा रंग की साड़ी पहने हुए थीं। पूरा रोडशो भगवा रंग में रंगा था। इस मौके पर शाह ने संवाददाताओं से कहा, "भाजपा भोपाल में भारी अंतर से जीत रही है। भाजपा अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, भोपाल की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के साथ है।" यह भी पढ़े-EC ने लगाया 72 घंटो का बैन तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपनाया 'योगी फॉर्मूला- मंदिर जाकर की पूजा और गाय भजन

रोडशो में शाह के साथ वाहन पर भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सवार थे। पूरे रास्ते उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).