नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह से पंगा लेना पड़ा भारी, बदल गया विभाग
नवजोत सिंह सिद्धू के पास पहले स्थानीय निकाय विभाग का जिम्मा था। लेकिन अब हुए फरेबदल के तहत उन्हें ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग सौंपा गया है।
चंडीगढ़. लोकसभा चुनाव के बाद आयोजित कैबिनेट की पहली बैठक के कुछ घंटों के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने गुरुवार की शाम नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) समेत अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया. चार मंत्रियों को छोड़कर, सभी मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सरकारी प्रणाली और प्रक्रियाओं को कारगर बनाने में मदद मिलेगी और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाया जा सकेगा.
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पास पहले स्थानीय निकाय विभाग का जिम्मा था. लेकिन अब हुए फरेबदल के तहत उन्हें ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग सौंपा गया है. मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय विभाग अपने वरिष्ठ सहयोगी ब्रह्म मोहिंद्रा को सौंप दिया है, जो पहले स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग संभालते थे. यह भी पढ़े-पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में नहीं हुए नवजोत सिंह सिद्धू शामिल
सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने संवाददाताओं से कहा, मुझे हल्के में नहीं लिया जा सकता. मैंने अपने जीवन के 40 साल तक अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है, भले ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात हो या ज्योफ्री बॉयकाट के साथ विश्वस्तरीय कमेंट्री की बात, टीवी कार्यक्रम की बात हो या प्रेरक वार्ता का मामला हो.
सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के एक और विभाग पर्यटन व संस्कृति उनसे लेकर चरणजीत सिंह चन्नी को दे दिया गया है, जिनके पास तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का कार्यभार पहले से बरकरार है.
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

