आप के मंत्री गोपाल राय का बीजेपी पर निशाना,कहा -देश के चुने हुए पीएम ने राज्य के चुने हुए सीएम को रात के अंधेरे में गिरफ्तार करवाया- Video
Credit- ( PTI,Twitter X )

सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद आप की ओर से लगातार बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. इस पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सवाल केवल सरकार का या फिर अरविंद केजरीवाल का नहीं है. राय ने कहा कि देश के चुने हुए प्रधानमंत्री ने एक चुने हुए मुख्यमंत्री को रात के अंधेरे में गिरफ्तार करवाया, ये अब देश की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने का सवाल बन गया है, देश को बचाने के सवाल बन गया है. अगर सत्ता के खिलाफ ,अन्याय ,अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानेवाले मुख्यमंत्री को अगर गिरफ्तार किया जाता है, तो भारत का लोकतंत्र किस ओर से जा रहा है. यह भी पढ़े :Kolkata: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आप और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

देखें वीडियो :