Aam Aadmi Party Attack On ED: ईडी पर भड़की आम आदमी पार्टी, डराने का लगाया आरोप
Minister Atishi (Photo Credits ANI)

Aam Aadmi Party Attack On ED: दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने ईडी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं आज सुबह 10 बजे ईडी पर विस्फोटक खुलासा करने वाली थी। इसे रोकने के लिए और आम आदमी पार्टी को डराने के लिए ईडी ने हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक ईडी आज दिनभर आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ छापेमारी करेगी। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी को डराने की कोशिश कर रही है।

देखें VIDEO: