Delhi: Election Commission के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहें टीएमसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया - Video
Credit- PTI

दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहें टीएमसी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. टीएमसी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहा था.उसी दौरान ये कार्रवाई की गई.टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष, विधायक विवेक गुप्ता, पूर्व सांसद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास और पार्टी की छात्र शाखा पश्चिम बंगाल के उपाध्यक्ष सुदीप राहा को हिरासत में लिया गया  हैं. पुलिस वैन में बैठे टीएमसी नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ घोषणाबाजी भी की. यह भी पढ़े :PM Modi Attack on Congress: ‘मोदी किसी की धमकियों से डरने वाला नहीं है’ कांग्रेस नेता चरण दास महंत की ‘लाठी’ टिप्पणी पर बोले पीएम- VIDEO

देखें वीडियो :