News

VIDEO: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्री की तबियत बिगड़ी, ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने समय पर CPR देकर बचाई जान, वीडियो आया सामने

रेलवे स्टेशन पर कभी कभी यात्रियों के साथ ऐसा कुछ हो जाता है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. ऐसी ही एक घटना दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर सामने आई है. जहांपर एक महिला की अचानक तबियत खराब हो गई .

VIDEO: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्री की तबियत बिगड़ी, ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने समय पर CPR देकर बचाई जान, वीडियो आया सामने
Credit-(X,@priyarana3101)

दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर कभी कभी यात्रियों के साथ ऐसा कुछ हो जाता है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. ऐसी ही एक घटना दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर सामने आई है. जहांपर एक महिला की अचानक तबियत खराब हो गई . जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ महिला कांस्टेबल ने महिला यात्री को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस महिला कांस्टेबल की खूब तारीफें कर रहे है.

बताया जा रहा है कि आनंद विहार स्टेशन पर एक महिला यात्री की अचानक तबियत बिगड़ने से वह बेहोश हो गई. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला कांस्टेबल पायल के द्वारा बिना देरी किए महिला को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई गई. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @priyarana3101 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: जीआरपी पुलिस स्टेशन में आया बुजुर्ग को अचानक हार्ट अटैक, हेड कांस्टेबल ने CPR देकर बचाई जान, आगरा की घटना का वीडियो वायरल

महिला यात्री को सीपीआर देकर बचाई जान

महिला कांस्टेबल के कारण बची यात्री की जान

वीडियो में देख सकते है की महिला कांस्टेबल महिला यात्री को सीपीआर दे रही है तो वही एक महिला कांस्टेबल महिला के हाथों को रगड़ रही है और एक महिला और पुरुष बेहोश महिला के हाथों और पैरों को रगड़ रहे है और कुछ देर में महिला होश में आ जाती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला कांस्टेबल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग जमकर महिला कांस्टेबल की तारीफें कर रहे है. इससे पहले भी पुलिस और अन्य कर्मचारियों की ओर से लोगों को सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की घटनाएं सामने आई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).