Nagpur Shocker: शेयर बाजार में नुकसान के कारण एसपी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने की आत्महत्या की कोशिश, सर्विस रिवाल्वर से खुद पर चलाई गोली, नागपुर पुलिस विभाग में हड़कंप
नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. ये घटना पोद्दार के सरकारी बंगले में हुई.
नागपुर, महाराष्ट्र: नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. ये घटना पोद्दार के सरकारी बंगले में हुई.दिल दहलाने वाली यह घटना जामठा इलाके के वृन्दावन सिटी स्थित पोद्दार के सरकारी बंगले में घटी. उनके बंगले में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की.
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. घटना सुबह के दौरान हुई है. कर्मचारी का नाम विशाल तुमसरे बताया जा रहा है, इस घटना के बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है, जहांपर उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है की पुलिस कांस्टेबल की हालत गंभीर है.ये भी पढ़े:चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
शेयर मार्केट में हुए नुकसान के बाद उठाया भयानक कदम
इस कर्मचारी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारें में जानकारी सामने नहीं आई है. इसकी जांच पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है की कर्मचारी ने शेयर बाजार में हुए नुकसान के कारण, आत्महत्या का कदम उठाने की जानकारी सामने आई है.
नुकसान के बाद काफी निराश था पुलिस कांस्टेबल
जानकारी के मुताबिक़ शेयर बाजार में कर्मचारी ने पैसा लगाया था और बड़ी तादाद में नुकसान होने की वजह से वह काफी निराश था. जिसके कारण उसने खुद को गोली मार ली. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

