VIDEO: नशे के खिलाफ आगरा ताज पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नाबालिगों को ड्रग्स लेते हुए पकड़ा, काउंसलिंग कर घर भेजा, बेचनेवाले दुकानदार को किया गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने नाबालिग बच्चों को ड्रग्स लेते हुए पकड़ा और उनकी काउंसलिंग कर घर भेज दिया. इसके अलावा, एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो नाबालिगों को नशीली वस्तुएं बेचता था.
आगरा. उत्तर प्रदेश: आगरा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने नाबालिग बच्चों को ड्रग्स लेते हुए पकड़ा और उनकी काउंसलिंग कर घर भेज दिया. इसके अलावा, एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो नाबालिगों को नशीली वस्तुएं बेचता था.
इस घटना के बाद एक बार फिर आगरा में नशे की जड़े कितनी मजबूत है, ये सामने आया है.इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: भोपाल की बंद फैक्ट्री से 1,814 करोड़ रूपए की ड्रग्स बरामद, NCB ने गुजरात ATS के साथ मिलकर की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने नशा करते हुए नाबालिग बच्चों को पकड़कर छोड़ा
ताजमहल के साये में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! ACP ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने नाबालिग बच्चों को नशा करते पकड़ा। बच्चों की निशानदेही पर दुकानदार गिरफ्तार, जो उन्हें सुलोचन और ड्रग्स बेचता था। पुलिस ने बच्चों की काउंसलिंग कर घर भेजा और दुकानदार पर सख्त कार्रवाई शुरू की। ताजमहल के… pic.twitter.com/Jj9Kn3Uvyz
— Madan Mohan Soni - (आगरा वासी) (@madanjournalist) April 8, 2025
नशे के खिलाफ आगरा पुलिस की कार्रवाई
एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें नाबालिग बच्चों को नशा करते हुए पकड़ा गया. इस अभियान के तहत, पुलिस ने एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया, जो नाबालिगों को ड्रग्स और सुलोचन जैसी नशीली वस्तुएं बेचता था.
एसीपी अरीब अहमद का बयान
एसीपी अरीब अहमद ने कहा, 'नशे का कारोबार शहर के लिए एक गंभीर समस्या है. हम इस पर पूरी तरह से नियंत्रण करेंगे. हम उन दुकानदारों को भी कड़ी सजा दिलवाएंगे, जो नाबालिगों को नशीली सामग्री बेचते हैं.
आगरा पुलिस की सख्त नीति
आगरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार को लेकर सख्त नीति अपनाई है. पुलिस ने ताजमहल येलो जोन क्षेत्र को जल्द ही नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है. इस अभियान के तहत, पुलिस नाबालिगों को नशीली सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

